LOADING

Type to search

शुभम चौधरी बनीं प्रतापगढ़ कलेक्टर

Local

शुभम चौधरी बनीं प्रतापगढ़ कलेक्टर

Share


प्रतापगढ़, 3 अप्रैल: आईएएस अधिकारी शुभम चौधरी ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। वे इससे पहले उद्यानिकी विभाग में आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने डॉ. अंजलि राजोरिया का स्थान लिया, जिन्हें गृह विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार संभालने के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों से परिचयात्मक बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर देते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता बताया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *