LOADING

Type to search

कटारिया के स्वागत में दिखी गुटबाजी की झलक

Local

कटारिया के स्वागत में दिखी गुटबाजी की झलक

Share

शहर कार्यकारिणी के बड़े पदाधिकारी रहे नदारद, विधायकों ने संभाला मोर्चा
उदयपुर, 3 अप्रैल:
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के उदयपुर आगमन पर एयरपोर्ट से लेकर हाईवे तक जोरदार स्वागत किया गया, लेकिन इस दौरान भाजपा शहर संगठन की अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आई।
कटारिया के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। शहर विधायक ताराचंद जैन के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई, जिसमें जिलेभर से कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद वे कैलाशपुरी में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।
हालांकि इस भव्य स्वागत से भाजपा शहर कार्यकारिणी के कई बड़े पदाधिकारी दूरी बनाए रहे। शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, प्रमोद सामर, पारस सिंघवी समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में नजर नहीं आए, जिससे राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
एयरपोर्ट पर गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली और अन्य नेताओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
सूत्रों के अनुसार यह स्वागत कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जहां शहर अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर कई संभावित चेहरे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे। हालिया विवादों के बाद संगठन में दो गुटों की स्थिति भी इस आयोजन में साफ नजर आई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *