LOADING

Type to search

धधकती 9 धूणियों के बीच महंत की कठोर तपस्या

Local

धधकती 9 धूणियों के बीच महंत की कठोर तपस्या

Share

23 अप्रैल तक रोजाना 3 घंटे अग्नि साधना, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
उदयपुर, 4 अप्रैल:
भीषण गर्मी के बीच उदयपुर जिले में एक महंत द्वारा धधकती आग के बीच तपस्या की अनोखी साधना की जा रही है। भींडर-सलूंबर मार्ग स्थित डेरावड़ के रूपनाथ मठ में महंत योगी प्रेमनाथ महाराज 21 दिवसीय ‘नव धूणी अग्नि तपस्या’ कर रहे हैं, जो 23 अप्रैल तक चलेगी।
इस तपस्या के तहत महंत रोजाना दोपहर 12 से 3 बजे तक सूर्य की तेज तपन के बीच 9 जलती धूणियों के बीच बैठकर साधना करते हैं। चारों ओर धधकती आग और ऊपर से तेज धूप के बीच यह कठोर तपस्या जनकल्याण और विश्व शांति की कामना के साथ की जा रही है।
छठी बार हो रही तपस्या
नाथ संप्रदाय की यह परंपरा यहां लगातार छठे वर्ष निभाई जा रही है। तपस्या का शुभारंभ भजन-कीर्तन, हवन और गुरु गोरक्षनाथ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तपस्या के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं और परिक्रमा कर आशीर्वाद ले रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों से आए संत-महात्माओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *