LOADING

Type to search

डूंगरपुर का स्वच्छता मॉडल पूरे प्रदेश में लागू होगा

Local

डूंगरपुर का स्वच्छता मॉडल पूरे प्रदेश में लागू होगा

Share

24 अप्रैल को राज्य स्तरीय कार्यशाला, 600 से अधिक अधिकारी सीखेंगे गुर
डूंगरपुर, 4 अप्रैल:
डूंगरपुर नगरपरिषद का स्वच्छता मॉडल अब पूरे राजस्थान में लागू करने की तैयारी है। इसके तहत 24 अप्रैल को डूंगरपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश के 306 निकायों से करीब 612 अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने बताया कि डूंगरपुर का मॉडल प्रदेश में स्वच्छता का ‘रोल मॉडल’ बन चुका है। मुख्यमंत्री द्वारा तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने 25 जिलों के 181 निकायों का दौरा कर स्वच्छता के गुर साझा किए हैं।
मैदान में सीखेंगे मॉडल
कार्यशाला के दौरान अधिकारी डूंगरपुर शहर का भ्रमण कर स्वच्छता प्रबंधन के सफल प्रयोगों को करीब से समझेंगे। इसका उद्देश्य इस मॉडल को अन्य शहरों में लागू कर स्वच्छता स्तर में सुधार लाना है। इस पहल से प्रदेशभर में स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *