LOADING

Type to search

9 साल के बेटे ने मां के खिलाफ दी गवाही, पिता की हत्या का किया खुलासा

Local

9 साल के बेटे ने मां के खिलाफ दी गवाही, पिता की हत्या का किया खुलासा

Share

प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का आरोप, कोर्ट ने गवाही अगली तारीख तक टाली

अलवर, 4 अप्रैल: जिले में एक सनसनीखेज हत्या मामले में 9 साल के मासूम बेटे ने अपनी ही मां के खिलाफ अदालत में गवाही देकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। एससी-एसटी कोर्ट में शनिवार को बच्चे ने बताया कि उसकी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर उसके पिता की बेरहमी से हत्या करवाई। कोर्ट ने बच्चे की गवाही सुनने के बाद आगे की सुनवाई अगली तारीख तक स्थगित कर दी।
बच्चे ने बताया कि घटना की रात उसके पिता वीरू घर आए थे और मोबाइल चार्ज पर लगाने के लिए कहा। देर रात मां ने प्रेमी काशी और अन्य लोगों के लिए दरवाजा खोला। आरोपियों ने पिता के मुंह पर तकिया रखकर हमला किया। इस दौरान उसकी मां ने कहा कि “इसे मार दो, बेटे को मत मारना।” इसके बाद आरोपियों ने गर्दन मरोड़कर और मारपीट कर पिता की हत्या कर दी।
मासूम ने बताया कि वह छिपकर पूरी घटना देखता रहा। घटना के बाद मां ने शव को कंबल से ढक दिया और उसे धमकी दी कि किसी को कुछ न बताए। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला उजागर हुआ। फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *