सरगम हॉस्पिटल में पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों में दिखा उत्साह
Share
उदयपुर, 5 अप्रैल : सरगम हॉस्पिटल द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत “हेल्थी चाइल्ड हैप्पी नेशन” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन हंसराज क्रिएशंस के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार प्रो. हंसा न्याती ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया और बच्चों को ऑर्गेनिक भोजन व स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी।
अस्पताल के डायरेक्टर्स डॉ. सी.पी. पुरोहित, डॉ. हर्ष जैन, डॉ. हर्ष सनाढ़्य और डॉ. कमलेश भट्ट मौजूद रहे। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश देवपुरा और डॉ. भानु देवपुरा ने बच्चों व अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी टिप्स दिए।
प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
