बैटिंग कोच सितांशुने किए सांवलिया सेठ के दर्शन
Share
मंडफिया, 5 अप्रैल: भारतीय क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने परिवार सहित सांवलिया जी मंदिर पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए।
मंदिर पुजारी ने उन्हें तुलसी व चरणामृत प्रदान किया। दर्शन के बाद मंदिर कार्यालय में मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने ऊपरना ओढ़ाकर उनका स्वागत किया और भगवान का महाप्रसाद व तस्वीर भेंट की।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। कोटक ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
