LOADING

Type to search

‘समझो तो’ कार्यक्रम में किशोरों ने तैयार किया देशभक्ति गीत, रचनात्मकता को मिला मंच

Local

‘समझो तो’ कार्यक्रम में किशोरों ने तैयार किया देशभक्ति गीत, रचनात्मकता को मिला मंच

Share


कोटड़ा, 5 अप्रैल : कोटड़ा के सुदूर जनजातीय क्षेत्र में चल रहे ‘समझो तो’ कार्यक्रम के तहत किशोर-किशोरियों ने भारत को आदर्श मानते हुए एक गीत तैयार किया। जनवरी 2026 से शुरू इस कार्यक्रम का उद्देश्य 15 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक समझ विकसित करना है।
कार्यक्रम के तहत म्यूज़िक क्रिएशन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को सुर-ताल, लय और रचनात्मक लेखन की बारीकियां सिखाई गईं। प्रोफेशनल म्यूज़िक फ़ैसिलिटेटर्स के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपने विचारों को शब्दों में पिरोकर एक सामूहिक गीत तैयार किया। गीत में संविधान के मूल्यों और देशभक्ति की भावना को विशेष रूप से शामिल किया गया।
इस प्रक्रिया से बच्चों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा मिला और उन्होंने संगीत के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। तैयार गीत को रिकॉर्ड भी किया गया है, जिसे जल्द ही यूट्यूब और स्पॉटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा। सत्र में 9 गांवों के 76 बच्चों ने भाग लिया। विभिन्न संस्थाओं और विशेषज्ञों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *