LOADING

Type to search

अवकाश कटौती पर शिक्षक संघ सख्त, राज्य स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

Local

अवकाश कटौती पर शिक्षक संघ सख्त, राज्य स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

Share

उदयपुर, 5 अप्रैल : राजस्थान शिक्षक संघ (एकीकृत) ने सत्र 2026-27 के शैक्षणिक कैलेंडर में अवकाश कटौती का कड़ा विरोध जताते हुए राज्य सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने इसे शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ बताया है।
प्रदेश मुख्य संरक्षक गिरिराज शर्मा के नेतृत्व में संगठन ने निर्णय लिया कि यदि अवकाश व्यवस्था पूर्ववत नहीं की गई, तो राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संघ ने मांग की है कि प्रधानाचार्य अवकाश दो दिन यथावत रखे जाएं, ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून और शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक घोषित किया जाए।
संगठन ने शिक्षा विभाग में बढ़ती अनियमितताओं पर भी चिंता जताई। संघ का आरोप है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है और इससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है।
संघ ने भजनलाल शर्मा से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए योग्य शिक्षाविद् को शिक्षा मंत्री बनाने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *