LOADING

Type to search

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के पीछे झाड़ियों में मिला 5 दिन पुराना शव, इलाके में सनसनी

Local

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के पीछे झाड़ियों में मिला 5 दिन पुराना शव, इलाके में सनसनी

Share

उदयपुर, 5 अप्रैल: शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में न्यू आरटीओ रोड स्थित मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के पीछे वाले गेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है।त्र
जानकारी के अनुसार राहगीरों को क्षेत्र से तेज बदबू आने पर शक हुआ। पास जाकर देखने पर झाड़ियों के बीच शव पड़ा मिला। बदबू इतनी तीव्र थी कि आसपास का इलाका प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
शव मिलने की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव 5 से 6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति काफी खराब थी और उसमें से तेज बदबू आ रही थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *