LOADING

Type to search

ट्रेन डिरेल करने की साजिश नाकाम, पटरी पर रखा लोहे का टुकड़ा टकराकर दूर गिरा

Local

ट्रेन डिरेल करने की साजिश नाकाम, पटरी पर रखा लोहे का टुकड़ा टकराकर दूर गिरा

Share

मालगाड़ी सुरक्षित, रेलवे और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
चित्तौड़गढ़, 7 अप्रैल :
जिले में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश समय रहते नाकाम हो गई। सोमवार रात करीब 3:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने चित्तौड़गढ़-कोटा रेललाइन पर ओराई नदी पुलिया के पास ट्रैक पर लोहे की पुरानी पटरी का हिस्सा रख दिया।
गनीमत रही कि कोटा की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन से टकराकर यह लोहे का टुकड़ा दूर जा गिरा और बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही चालक ने नजदीकी स्टेशन को सूचित किया। इसके बाद रेलवे, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
रेलवे ट्रैक सुरक्षित, यातायात बाधित नहीं
जांच में सामने आया कि ट्रैक को कोई नुकसान नहीं हुआ, जिससे रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। कुछ देर रुकने के बाद मालगाड़ी को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।
पुलिस कर रही जांच, रिपोर्ट का इंतजार
बस्सी थानाधिकारी चंपाराम ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा साजिश रची गई थी। फिलहाल रेलवे की ओर से थाने में रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल से लोहे का टुकड़ा जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना रेलवे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *