LOADING

Type to search

मुनि उपकार सागर की दीक्षा, श्रद्धा से गूंजा उदयपुर

Local

मुनि उपकार सागर की दीक्षा, श्रद्धा से गूंजा उदयपुर

Share

आचार्य कल्प पुण्य सागर के सानिध्य में छठी दीक्षा, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
उदयपुर, 8 अप्रैल:
हिरण मगरी सेक्टर-4 स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नागेंद्रा भवन में आयोजित भव्य समारोह में क्षुल्लक उपकार सागर जी को मुनि दीक्षा प्रदान कर मुनि 108 श्री उपकार सागर जी नाम दिया गया। आचार्य कल्प पुण्य सागर जी महाराज के सानिध्य में हुई इस दीक्षा के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
दीक्षा से पूर्व उपकार सागर जी ने आचार्य श्री से मुनि बनने की प्रार्थना की, जिसे स्वीकार करते हुए वैराग्य संस्कार, पंचमुष्टि केशलोंच सहित विभिन्न धार्मिक विधियां संपन्न कराई गईं। जैसे ही उन्होंने दिगंबर मुद्रा धारण की, पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर दीक्षार्थी की पौत्री धरा सेठ ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में पंडित हंसमुख जैन, ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी सहित अनेक विद्वानों ने भाग लिया। आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन में सच्चा लक्ष्य समाधि मरण प्राप्त करना है, जो विरले को ही मिलता है। समारोह में समाजजनों ने पिच्छी, कमंडल व जिनवाणी भेंट कर नवदीक्षित मुनि का अभिनंदन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *