स्वच्छता से ही समृद्धि की राह: के.के. गुप्ता
Share
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने के निर्देश
डीग, 8 अप्रैल: स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रदेश ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने बुधवार को डीग जिले के सभी नगर निकायों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही विकास की पहली सीढ़ी है और इससे ही प्रदेश में समृद्धि व खुशहाली आएगी।
गुप्ता ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वच्छता को लेकर गंभीर हैं और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उच्च स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग हो रही है और हर निकाय के कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने देश में बड़ा बदलाव लाया है। पहले गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती थीं, लेकिन अब स्वच्छता के कारण स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक पर रोक, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, रात्रिकालीन सफाई और खाली प्लॉटों की सफाई जैसे मुख्य बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया।
गुप्ता ने कहा कि डीग जिला स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा और ब्रज क्षेत्र की सुंदरता को और निखारेगा।
