LOADING

Type to search

कोयला बेल्ट में फंसने से हाथ उखड़ा.सिर फटा; ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

Local

कोयला बेल्ट में फंसने से हाथ उखड़ा.सिर फटा; ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

Share

बांसवाड़ा थर्मल प्लांट हादसा: परिजनों ने मांगा मुआवजा
बांसवाड़ा, 9 अप्रैल:
जिले के राजतालाब थाना क्षेत्र में दाहोद मार्ग स्थित सिंटेक्स मिल थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गणाऊ निवासी मोहन (30) प्लांट में मशीन चला रहा था, तभी उसका हाथ कोयला ले जाने वाली बेल्ट में फंस गया। वह खुद को संभाल पाता, इससे पहले ही मशीन ने उसे अंदर खींच लिया। हादसे में उसका हाथ उखड़ गया और सिर बेल्ट में दबने से बुरी तरह फट गया।
मौके पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत शिफ्ट इंचार्ज को सूचना दी और मशीन बंद करवाई। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से मोहन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
शिफ्ट इंचार्ज रक्षित मालोत के अनुसार मोहन पिछले 6 वर्षों से प्लांट में कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी 7 महीने की गर्भवती है और उसकी तीन छोटी बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। परिजनों ने प्लांट प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *