LOADING

Type to search

भाजपा स्थापना दिवस पर 48 लाभार्थियों का सम्मान

Local

भाजपा स्थापना दिवस पर 48 लाभार्थियों का सम्मान

Share

सरकारी योजनाओं से बदले जीवन पर जताया आभार, महिलाओं की रही प्रमुख भागीदारी
उदयपुर, 10 अप्रैल
: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर देबारी मंडल द्वारा खेंगरो की भागल ग्राम पंचायत के धामधर राजस्व ग्राम में लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कुल 48 लोगों का सम्मान किया गया, जिनमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में लाभार्थियों ने योजनाओं से जीवन स्तर में आए सकारात्मक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। संयोजक एवं सरपंच तुलसीराम मीणा ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन आया है, जिससे लोगों का जीवन आसान हुआ है।
मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़, महामंत्री छगनलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष सुरेश प्रजापत और मंत्री चंदन सिंह देवड़ा ने योजनाओं और पार्टी की नीतियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पारंपरिक गीतों के माध्यम से महिलाओं ने उत्साह जताया। इस अवसर पर कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *