LOADING

Type to search

बिना योजना के विकास कार्य संसाधनों की बर्बादी: विश्वराज सिंह मेवाड़

Local

बिना योजना के विकास कार्य संसाधनों की बर्बादी: विश्वराज सिंह मेवाड़

Share

अस्पताल भवन बना, लेकिन सुविधाओं के अभाव में शुरू नहीं; गुणवत्ता व ऑपरेशनल प्लानिंग पर जोर
नाथद्वारा/राजसमंद, 11 अप्रैल:
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि उनकी समुचित योजना, संचालन और दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। बिना योजना के किए गए कार्य जनता के संसाधनों की बर्बादी साबित होते हैं।
अधूरा प्लानिंग, बंद पड़ा अस्पताल भवन
उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में करीब 50 बेड का पृथक भवन तो बना दिया गया, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए सड़क, मूलभूत सुविधाएं और संचालन की योजना नहीं बनाई गई। परिणामस्वरूप करोड़ों की लागत से बना यह भवन अब तक शुरू नहीं हो सका है और आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
डीएमएफटी फंड से मिल रही नई स्वीकृतियां
विधायक मेवाड़ ने कहा कि राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ के प्रयासों से DMFT फंड के तहत अस्पताल की आवश्यक सुविधाओं को स्वीकृति मिली है। इसमें फेको मशीन, बायोमेडिकल वेस्ट कक्ष, दवा वितरण केंद्र, सेंट्रल ऑक्सीजन पाइपलाइन, ऑक्सीजन प्लांट व फर्नीचर जैसे कार्य शामिल हैं। साथ ही सड़क और एसटीपी प्लांट के कार्य भी जल्द शुरू होंगे।
गुणवत्ता व जवाबदेही पर रहेगा फोकस
उन्होंने कहा कि पूर्व में बिना ठोस योजना के कार्य किए गए, जिससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। हाल ही में सेमा क्षेत्र के विद्यालय भवन का निरीक्षण करने पर उसकी खराब स्थिति सामने आई। उन्होंने भरोसा जताया कि अब विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि जनता को स्थायी लाभ मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *