LOADING

Type to search

श्रीमाली समाज में निरोगी समाज अभियान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़

Local

श्रीमाली समाज में निरोगी समाज अभियान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़

Share

उदयपुर, 11 अप्रैल: समाज को निरोगी रखने के उद्देश्य से श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ की ओर से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। इनमें सोनोग्राफी, एक्स-रे, मैमोग्राफी, ईसीजी, इको, टीएसएच, विटामिन बी-12, विटामिन डी-3, सीबीसी, शुगर, लीवर फंक्शन टेस्ट और टीबी फंक्शनल टेस्ट शामिल रहे। इसके साथ ही मरीजों को जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑन्कोलॉजी एंड सर्जरी, ईएनटी और गैस्ट्रो जैसे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया।
संस्था के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने बताया कि समाज को स्वस्थ और जागरूक रखने के लिए इस तरह के शिविर बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ-साथ युवा, महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में जांच कराने पहुंचे, जो स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है।
शिविर में कुल 100 लोगों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 80 सदस्य उपस्थित होकर विभिन्न विभागों में अपनी जांच और उपचार करवा सके। मरीजों की जांच संबंधित रोगों के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई।
उन्होंने जानकारी दी कि इस पहल के तहत 15 अप्रैल को शिविर के दूसरे चरण का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न बीमारियों की जांच निःशुल्क की जाएगी और जरूरतमंद मरीजों का आगे का उपचार भी अस्पताल में किया जाएगा।
शिविर के दौरान संस्था के युवा अध्यक्ष प्रफुल्ल श्रीमाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम शंकर श्रीमाली, उपाध्यक्ष रमेश श्रीमाली सहित कई पदाधिकारी एवं समाजजन मौजूद रहे। शिविर का आयोजन अनंता हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। आयोजन में सहयोग करने वाले अनंता हॉस्पिटल के प्रबंधक नितिन शर्मा का समाज की ओर से ऊपरना ओढ़ाकर आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *