LOADING

Type to search

ज्ञान का उजालाःजैनाचार्य देवेंद्र शोध संस्थान के रीडर्स रूम ने पूरे किए 4 सफल वर्ष

Local

ज्ञान का उजालाःजैनाचार्य देवेंद्र शोध संस्थान के रीडर्स रूम ने पूरे किए 4 सफल वर्ष

Share


उदयपुर, 13 अप्रैल: जैनाचार्य देवेंद्र शोध संस्थान के लाइब्रेरी एवं रीडर्स रूम ने अपने सफल संचालन के चार वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस उपलब्धि पर संस्थान में हर्ष और गौरव का माहौल है। बीते वर्षों में यह रीडर्स रूम विद्यार्थियों के लिए अध्ययन, एकाग्रता और आत्म-विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।
इस प्रेरणादायी पहल का शुभारंभ पूज्य गुरुदेव श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि जी महाराज एवं सेवा रत्ना प्रियदर्शना जी महाराज की प्रेरणा से, अध्यक्ष अश्विन भाई दोशी के करकमलों द्वारा किया गया था। प्रारंभ से ही श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को शांत, अनुशासित और प्रेरक वातावरण उपलब्ध कराना रहा है।
यहाँ जैन ग्रंथों के साथ-साथ कहानियाँ, उपन्यास, इतिहास, मोटिवेशनल साहित्य और बच्चों की पुस्तकों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध है। कुल मिलाकर 20,000 से अधिक पुस्तकों का यह भंडार विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है।
वर्तमान में प्रतिदिन 200 से अधिक विद्यार्थी इस रीडर्स रूम का लाभ उठाकर अपने सपनों को नई दिशा दे रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह स्थान एक मजबूत आधार बन चुका है।
ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। कार्यकारी अध्यक्ष रजनी वीरेंद्र डांगी ने सभी सहयोगियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *