LOADING

Type to search

समाज सेवा की मिसाल : देहदान कर अमर हुए रोशन लाल हिरण, समाज को दिया संदेश

Local

समाज सेवा की मिसाल : देहदान कर अमर हुए रोशन लाल हिरण, समाज को दिया संदेश

Share

महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से हुआ देहदान, सैकड़ों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
उदयपुर, 13 अप्रेल:
महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के तत्वावधान में उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में देहदान हुआ। महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि रोशन लाल हिरण के परिजनों के द्वारा मरणोपरांत देहदान करवा कर एक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है स्वर्गीय रोशन लाल हिरण के द्वारा अपने जीवन काल में ही नेत्रदान और देहदान का संकल्प पत्र भरा गया था उनके दामाद रमेश पगारिया के द्वारा महावीर इंटरनेशनल उदयपुर के अध्यक्ष से संपर्क कर स्वर्गीय रोशन लाल हिरण की नेत्रदान एवं देहदान की इच्छा जाहिर की जिस पर देह दान करवाया गया । स्वर्गीय हिरण की 85 वर्ष से अधिक आयु होने के कारण नेत्रदान नहीं कराया जा सका । स्वर्गीय रोशन लाल जैन हिरण राजकीय सेवा में शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल की पद से 40 साल की सेवा से निवृत हुए थे।
रोशन लाल जैन तीन बार तेरापंथ समाज नाथद्वारा मे अध्यक्ष रहे, उन्होंने अपने जीवन काल में कॉफी सेवा कार्य किया तथा आमजन को देह दान और नेत्रदान के लिए जागरूक करते रहे तथा स्वयं ने भी यह पुनीत कार्य कर एक आम जन के लिए उदाहरण पेश किया है । इस देहदान से मेडिकल अध्ययनरत सैकड़ों विद्यार्थियों को मेडिकल एवं सर्जरी की शिक्षा प्राप्त करने में सहायक होगी । केंद्र के अध्यक्ष रवींद्र सुराणा बताया कि 1 अक्टूबर 2025 अब तक दो देहदान तथा चार नेत्रदान एवं छह रक्तदान में 900 यूनिट के लगभग रक्तदान करवाया गया । महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र मित्र नए आयाम स्थापित कर रहा है । आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष सुराणा सचिव, सुरेश बड़ीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक खुर्दिया, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, स्वराज जैन, संजय बडोला, कमल जैन के द्वारा कार्य संपन्न करवाया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *