दिगंबर जैन दशा हुमड महिला मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Share
नई टीम ने सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा देने का लिया संकल्प
उदयपुर, 14 अप्रैल: दिगंबर जैन दशा हुमड महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित हुआ, जिसमें नई कार्यकारिणी ने संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, महिला सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
समारोह के मुख्य अतिथि समाज अध्यक्ष रमेश शाह और विशिष्ट अतिथि सचिव पुष्पेंद्र धन्नावत ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए महिला मंडल की समाज निर्माण में अहम भूमिका बताई।
नई कार्यकारिणी में करिश्मा पंचोली को अध्यक्ष, रेखा जवारिया को सचिव और डिम्पल डागरिया को पूर्व अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई। पूर्व सचिव शर्मिष्ठा सेठ की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसे रेखा जवारिया ने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष नीला बंडी ने आय-व्यय विवरण प्रस्तुत कर पारदर्शिता का संदेश दिया।
इससे पूर्व बलिचा स्थित ध्यानोदय मंदिर में शांति विधान आयोजित हुआ, जिसमें समाजजनों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन हेमलता सरिया ने किया।
नई टीम के उत्साह और संकल्प से स्पष्ट है कि महिला मंडल सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
