LOADING

Type to search

ऐतिहासिक ‘आरोहण’ से रोटरी में नई ऊर्जा, अरुण बगड़िया के नेतृत्व का आगाज़

Local

ऐतिहासिक ‘आरोहण’ से रोटरी में नई ऊर्जा, अरुण बगड़िया के नेतृत्व का आगाज़

Share

तीन दिवसीय महाकुंभ में 220 रोटेरियंस की भागीदारी, सेवा और नेतृत्व के नए लक्ष्य तय
उदयपुर, 14 अप्रैल:
झीलों की नगरी उदयपुर में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 का बहुप्रतीक्षित लर्निंग सेशन ‘आरोहन’ भव्य और ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। होटल मैरियट में आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन ने प्रशिक्षण और प्रबंधन के नए मानक स्थापित करते हुए रोटरी सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार किया। रोटरी क्लब उदयपुर उदय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 220 से अधिक रोटेरियंस ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के विशेष सत्र में डीएलएफ अजय काला ने ‘आरोहन’ को डिस्ट्रिक्ट का यादगार आयोजन बताते हुए इसकी उत्कृष्ट योजना और प्रबंधन की सराहना की। यह आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट अरुण बगड़िया और फर्स्ट लेडी पूनम बगड़िया के कार्यकाल का प्रभावशाली आगाज़ माना गया।
प्रशिक्षण सत्रों में गुरजीत सेखों, डॉ. दुष्यंत चौधरी और सी.एम. बेंद्रे ने संगठनात्मक मजबूती, सेवा परियोजनाओं और नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में प्रज्ञा मेहता, निर्मल सिंघवी, दीपक सुखाड़िया सहित कई वरिष्ठ रोटेरियंस की उपस्थिति रही।
चेयरमैन डॉ. रितु वैष्णव और उनकी टीम ने व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला। फेयरवेल लंच में पारंपरिक दाल-बाटी-चूरमा ने सभी का मन मोह लिया। ‘प्लास्टिक मुक्त डिस्ट्रिक्ट’ का संकल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को विशेष बनाया।
समापन पर बलवंत सिंह चिराना और राघव भटनागर ने आभार व्यक्त किया। ‘आरोहन’ ने रोटरी के नए सत्र के लिए एकता और सेवा का सशक्त संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *