LOADING

Type to search

गुलाब बाग में सम्राट अशोक व बाबा साहब को श्रद्धांजलि

Local

गुलाब बाग में सम्राट अशोक व बाबा साहब को श्रद्धांजलि

Share

लोकजन सेवा संस्थान के पुष्पांजलि कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह, पर्यटकों ने भी अर्पित किए श्रद्धा सुमन
उदयपुर, 14 अप्रैल:
लोकजन सेवा संस्थान द्वारा गुलाब बाग स्थित सरस्वती पुस्तकालय प्रांगण में चक्रवर्ती सम्राट अशोक एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहरवासियों एवं पर्यटकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. जयराज आचार्य के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि आज पूरा राष्ट्र इन महान विभूतियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है। संस्था अध्यक्ष डॉ. विमल शर्मा ने सम्राट अशोक और डॉ. अंबेडकर पर आधारित अपनी रचनाओं का काव्य पाठ कर कार्यक्रम को साहित्यिक आयाम प्रदान किया।
मनोहर लाल मुंदड़ा ने दोनों महान व्यक्तित्वों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट अशोक की जयंती भी देशभर में व्यापक स्तर पर मनाई जानी चाहिए। जय किशन चौबे ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के कारण मात्र दो घंटे में लगभग 80 सैलानियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर इंदर सिंह राणावत, हाजी सरदार मोहम्मद, चैन शंकर दशोरा, दिलीप रावत, हिम्मत सिंह वारी, अर्जुन लाल खातूरिया, रायसल सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *