‘अभिव्यक्ति 2026’ का 7 मई से आगाज: ऐश्वर्या कॉलेज की 30वीं वर्षगांठ पर सांस्कृतिक महाकुंभ
Share
उदयपुर, 15 अप्रैल: उदयपुर में ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज अपनी 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 7 से 11 मई तक “अभिव्यक्ति 2026” सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन करेगा। पांच दिवसीय इस आयोजन का समापन 11 मई को रंगारंग प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।
युवाओं को मिलेगा मंच, निशुल्क भागीदारी
वर्ष 2016 से नाट्यऐश्वर्या द्वारा आयोजित यह महोत्सव शहर के युवाओं के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का प्रमुख मंच बन चुका है। इसमें स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी निशुल्क भाग ले सकेंगे। प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। पिछले वर्ष 45 से अधिक स्कूलों के 600 से ज्यादा प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था।
28 प्रतियोगिताएं, आकर्षक पुरस्कार
इस वर्ष महोत्सव में करीब 28 प्रतियोगिताएं और विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित होंगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जबकि विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। नृत्य नाटिका प्रतियोगिता की चार फीट ऊंची रनिंग ट्रॉफी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी, साथ ही 21,000, 7,500 और 5,000 रुपये के नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
प्रशिक्षण से निखरेगी प्रतिभा
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रतिभागियों को रजत मेघनानी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह महोत्सव युवाओं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए उनके कौशल और रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगा।
