LOADING

Type to search

‘राजस्थान का कश्मीर बनेगा बांसवाड़ा’, बोले विधायक मीणा

Local

‘राजस्थान का कश्मीर बनेगा बांसवाड़ा’, बोले विधायक मीणा

Share

एसटी मोर्चा अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां, पर्यटन और रोजगार को बताया प्राथमिकता
बांसवाड़ा, 16 अप्रैल:
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने बांसवाड़ा को ‘राजस्थान का कश्मीर’ बनाने का विजन पेश किया है। गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों को विकसित कर इसे वैश्विक पर्यटन हब बनाया जाएगा।
मीणा ने कांग्रेस पर आदिवासियों के शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भैरों सिंह शेखावत के योगदान को याद करते हुए आदिवासी उत्थान में उनके प्रयासों की सराहना की।
मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *