सी.पी. झगडावत अध्यक्ष और पंकज गांगावत सचिव बने
Share
लायन्स क्लब उदयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित
उदयपुर, 17 अप्रैल: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायन्स क्लब उदयपुर ने लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा क्लब की व्यावसायिक बैठक में की गई, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नई कार्यकारिणी में लायन सी.पी. झगडावत को अध्यक्ष तथा लायन पंकज गांगावत को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लब को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में आगामी वर्ष में सेवा गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।
इसके अलावा लायन मनीष चंडालिया, लायन मदन लाल अग्रवाल और लायन नरेंद्र अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अरविंद बडाला को सह सचिव तथा लायन मधुसूदन जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े प्रकल्पों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएगी।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ क्लब ने आगामी वर्ष में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया।
