LOADING

Type to search

पीएम श्री स्कूल काया में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

Local

पीएम श्री स्कूल काया में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

Share

अभिभावकों ने बच्चों की सौगंध लेकर तंबाकू-शराब छोड़ने की शपथ ली, विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता संदेश
उदयपुर, 18 अप्रैल
: पीएम श्री स्कूल काया में शुक्रवार को आयोजित नशा मुक्ति अभियान प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। अभियान के मुख्य वक्ता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.सी. जैन ने तंबाकू और शराब के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तंबाकू परिवार और समाज को भीतर से खोखला करने वाली “दीमक” है। उन्होंने मेवाड़ी भाषा में सरल उदाहरण देकर बताया कि नशे की आदत बच्चों में भी घर के माहौल से विकसित होती है।
कार्यक्रम में दो छात्राओं ने “मत पियो सा तंबाकूड़ी” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर नशा छोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम की सबसे खास पहल तब देखने को मिली जब स्कूल में प्रवेश के लिए आए अभिभावकों से अपने बच्चों की सौगंध लेकर नशा छोड़ने की अपील की गई। तीन अभिभावक मंच पर आए और सार्वजनिक रूप से तंबाकू व शराब का सेवन न करने की शपथ ली। अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन अंबिका प्रसाद पारीक ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *