LOADING

Type to search

जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ की बैठक में 44 भामाशाह सम्मानित

Local

जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ की बैठक में 44 भामाशाह सम्मानित

Share

डॉ. विश्वास बाहेती ने यूरोलॉजी समस्याओं पर दी उपयोगी जानकारी
उदयपुर, 18 अप्रैल:
जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ उदयपुर की मासिक बैठक में 44 भामाशाहों का सम्मान किया गया तथा यूरोलॉजी विषय पर डॉ. विश्वास बाहेती की विशेष वार्ता आयोजित हुई। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी आयोजनों की रूपरेखा भी तय की गई।
मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि बैठक की शुरुआत हास्य योग, नवकार महामंत्र जाप, ग्रुप प्रार्थना एवं फेडरेशन सूत्र के साथ हुई। ग्रुप अध्यक्ष के.एस. नलवाया ने वर्ष 2025-26 में भामाशाहों के सहयोग से 14 लाख 27 हजार रुपए की 177 सेवा गतिविधियां संपन्न होने की जानकारी दी। उन्होंने गौतम कुमार नागोरी, शांति लाल मेहता, कमल कोठारी, अनिल चपलोत, राजेंद्र कुमार खोखावत सहित कई सहयोगियों के योगदान की सराहना की।
बैठक में आगामी सेवा कार्यों के तहत परिंडा वितरण कार्यक्रम, ब्लड डोनेशन कैंप तथा समूह यात्रा की योजनाओं पर चर्चा हुई। सह-सचिव राजेंद्र खोखावत ने जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ वाले सदस्यों का सम्मान किया, वहीं 44 भामाशाहों को ऊपरना और मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. विश्वास बाहेती ने पेशाब संबंधी समस्याओं पर जानकारी देते हुए सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव गौतम कुमार नागोरी ने किया, जबकि अंत में उपाध्यक्ष कमल कोठारी ने आभार जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *