LOADING

Type to search

उदयपुर के अर्चित कंठालिया ने RAS में पाई 145वीं रैंक

Local

उदयपुर के अर्चित कंठालिया ने RAS में पाई 145वीं रैंक

Share

पटवारी ट्रेनिंग के बीच मिली सफलता, इंटरव्यू में धार्मिक ग्रंथों से जुड़े सवाल पूछे गए
उदयपुर, 18 अप्रैल:
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित आरएएस परीक्षा-2024 के परिणाम में उदयपुर के अर्चित कंठालिया ने 145वीं रैंक हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में अर्चित पटवारी पद की ट्रेनिंग ले रहे हैं और आरएएस में सफलता मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और परिजनों व मित्रों ने मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विश्वविद्यालय मार्ग निवासी अर्चित ने बताया कि उन्होंने पिछले दो वर्षों से लगातार मेहनत की। आरएएस की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने जयपुर में रहकर मेन्स परीक्षा की तैयारी की और प्रतिदिन करीब आठ घंटे अध्ययन किया। अर्चित ने बताया कि साक्षात्कार के दौरान नीति शास्त्र, धार्मिक ग्रंथों और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
अर्चित की इस सफलता पर पिता प्रवीण कंठालिया, मां सीमा कंठालिया सहित पूरे परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उनकी उपलब्धि से शहर के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *