LOADING

Type to search

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

Local

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

Share

भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, जगह-जगह हुआ स्वागत, सामाजिक एकता का दिया संदेश
उदयपुर, 19 अप्रैल:
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को उदयपुर में विप्र सेना, विप्र महासेना और युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पानेरियो की मादड़ी स्थित परशुराम चौराहे से शुरू हुई यह शोभायात्रा कलश यात्रा, आकर्षक झांकियों और भक्ति उत्साह के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होकर भट्ट तलाई के नोहर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और भजनों पर झूमते नजर आए। यात्रा में शिवजी के तांडव नृत्य, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी, हनुमान अवतार सहित कई आकर्षक धार्मिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
भट्ट तलाई नोहर पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्याम सुंदर पालीवाल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी, हेमंत जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ तथा प्रमोद सामर सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए श्याम सुंदर पालीवाल ने कहा कि सभी सनातन धर्मावलंबियों को एकजुट होकर समाज में समरसता का संदेश देना चाहिए। विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा और ब्रह्म शक्ति मेवाड़ के योगेश पालीवाल ने भी सामाजिक एकता पर जोर दिया।
विप्र सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया ने बताया कि उदयपुर में दूसरी बार विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से शोभायात्रा निकालकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया है। भविष्य में इसे सर्व सनातन समाज की भागीदारी के साथ और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक महाप्रसादी का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा एवं ग्राम सभा की महिलाओं ने भी कलश यात्रा में भाग लिया। आयोजन में बंसीलाल मेनारिया, महेंद्र भारद्वाज, राजेश मेनारिया, गिरीश दवे, राजेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *