LOADING

Type to search

दशनाम गोस्वामी समाज 21 अप्रैल को मनाएगा शंकराचार्य जयंती

Local

दशनाम गोस्वामी समाज 21 अप्रैल को मनाएगा शंकराचार्य जयंती

Share


कालड़ी (केरल) दर्शनार्थ रवाना होगा जत्था, 3 मई को होगा भव्य सम्मान समारोह
उदयपुर, 20 अप्रैल:
दशनाम गोस्वामी समाज उदयपुर मंडल द्वारा आदि जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती के उपलक्ष्य में 21 अप्रैल को विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समाज के अध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस अवसर पर समाज का एक जत्था वायुयान द्वारा आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली कालड़ी (केरल) पहुंचकर दर्शन करेगा।
मंडल के सचिव तरुण पुरी गोस्वामी ने बताया कि 21 अप्रैल को गुरु महाराज मंदिर, हाथीपोल में समाजजनों एवं पदाधिकारियों द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी।
जयंती समारोह के तहत मुख्य कार्यक्रम 3 मई 2026 को टीचर्स कॉलोनी स्थित श्रृंग ऋषि भवन में आयोजित होगा। इस अवसर पर महाकालेश्वर महादेव मंदिर से आदि शंकराचार्य जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्रृंग ऋषि भवन पहुंचकर सम्मान समारोह में परिवर्तित होगी।
कार्यक्रम में 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समाजजनों तथा शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही ‘हर घर शंकराचार्य’ अभियान के तहत समाज के प्रत्येक परिवार को शंकराचार्य जी की प्रतिमा भेंट की जाएगी।
मुख्य समारोह में श्री ज्ञानानंद जी सरस्वती, ईश्वरीय नंद गिरि जी महाराज, अनंत राम जी शास्त्री, दयाराम जी महाराज, विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, डॉ. प्रदीप कुमावत सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। सम्मानित प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *