LOADING

Type to search

पॉल हैरिस जयंती पर ‘उदयपुर टैलेंट हंट 2026’, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

Local

पॉल हैरिस जयंती पर ‘उदयपुर टैलेंट हंट 2026’, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

Share

दो हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर
उदयपुर, 20 अप्रैल:
रोटरी इंटरनेशनल के संस्थापक पॉल हैरिस की जयंती पर उदयपुर के द यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित “उदयपुर टैलेंट हंट 2026” बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और जनसहभागिता का शानदार उत्सव बन गया। लगभग दो हजार लोगों की उपस्थिति वाले इस भव्य आयोजन में बच्चों ने गायन, नृत्य, ड्राइंग, स्टोरी टेलिंग और रैम्प वॉक जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
यह आयोजन रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के AWIRAL अभियान के तहत रोटरी क्लब मीरा, मेवाड़, अशोका, पन्नाधाय, दृष्टि, युवा और हेरिटेज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्मल सिंघवी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट दीपक सुखाड़िया और हंसराज चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
रोटरी के पास्ट असिस्टेंट गवर्नर संदीप सिंघटवाडिया ने बताया कि इस अवसर पर पॉल हैरिस की जयंती पर केक काटा गया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया और बच्चों के उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न अस्पतालों की मेडिकल टीमों ने स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान कीं। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन बच्चों को मंच देने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का माध्यम बना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *