LOADING

Type to search

पलंग पर सोते व्यक्ति को दूध टैंकर ने कुचला

Local

पलंग पर सोते व्यक्ति को दूध टैंकर ने कुचला

Share

तेज रिवर्स लेते समय हादसा, चालक फरार; गांव में मचा हड़कंप
उदयपुर, 21 अप्रैल:
उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के सुआवतों का गुड़ा गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घर के बाहर पलंग पर सो रहे 55 वर्षीय फतहसिंह राजपूत को दूध से भरे टैंकर ने कुचल दिया। हादसा उस समय हुआ जब चालक टैंकर को तेजी से रिवर्स कर रहा था। गंभीर रूप से घायल फतहसिंह को परिजन तत्काल गोगुंदा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
सायरा थाना पुलिस के अनुसार मृतक के पुत्र गोवर्धन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता सुबह घर के बाहर आम के पेड़ के नीचे पलंग पर सो रहे थे। इसी दौरान बाड़े में खड़े दूध टैंकर को चालक भगवत सिंह राजपूत ने स्टार्ट कर आगे-पीछे करना शुरू किया। लापरवाही से तेज गति में रिवर्स लेते समय टैंकर सीधे पलंग से टकरा गया और फतहसिंह उसकी चपेट में आ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के बेटे ने आरोपी चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *