LOADING

Type to search

डूंगरपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Local

डूंगरपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Share

चार आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज, परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग उठाई
डूंगरपुर, 21 अप्रैल:
डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के रखोडिया गांव में सोमवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धम्बोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल के अनुसार, रखोडिया रास्तापाल निवासी इंदिरा रोत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सोमवार को गडा बाटेश्वर गांव मेहमान गई हुई थीं, जबकि उनके पति कान्ति रोत घर पर थे। शाम करीब 8 बजे घर लौटने पर उनके भतीजे तकु उर्फ तेजपाल ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्कूल के पास कुछ लोगों ने कान्ति रोत के साथ बेरहमी से मारपीट की।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गांव के कान्ति पुत्र शिवा भगोरा और उसके साथियों अशोक पुत्र रमेश रोत, सुरेश पुत्र मोहन रोत तथा भरत पुत्र मोहन रोत ने मिलकर कान्ति रोत पर लात-घूंसों से हमला किया। गंभीर मारपीट के कारण कान्ति रोत की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *