LOADING

Type to search

शिव शंकर गौशाला में आज छप्पन भोग महोत्सव

Local

शिव शंकर गौशाला में आज छप्पन भोग महोत्सव

Share

400 गौ माताओं की सेवा के बीच भव्य आयोजन, गौ सेवकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील
उदयपुर, 22 अप्रैल:
गुरु कमल चंद्र रोशन गोसेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शिव शंकर गौशाला, कलड़वास में 23 अप्रैल को चतुर्थ छप्पन भोग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में गौ सेवकों, श्रद्धालुओं और अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की है।
ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन ने बताया कि 108 गौशालाओं में 56 भोग अर्पण की श्रृंखला के तहत आयोजित यह महोत्सव विशेष महत्व रखता है। इसका उद्देश्य गौ सेवा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और जीवदया के संस्कारों को मजबूत करना है।
उदयपुर की प्राचीन एवं व्यवस्थित गौशालाओं में शामिल शिव शंकर गौशाला में वर्तमान में करीब 400 गौ माताओं की सेवा की जा रही है। महोत्सव के दौरान गौ माताओं को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा तथा श्रद्धालु सेवा कार्यों में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
आयोजन के ब्रांड एंबेसडर ‘राजस्थान गौरव’ डॉ. जिनेंद्र शास्त्री अपनी टीम के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और युवा पीढ़ी को सेवा एवं संवेदना की प्रेरणा मिलती है।
आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि उदयपुर को ‘गौप्रेमी शहर’ के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *