LOADING

Type to search

रंगोली बनाकर दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

Local

रंगोली बनाकर दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

Share

धरती माँ का सम्मान करना सीखें- डाॅ. कुमावत
उदयपुर 22 अप्रेल:
आलोक संस्थान, हिरण मगरी सेक्टर-11 के आलोक इन्टरेक्ट क्लब के छात्र-छात्राओं ने आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर गवरी चोराहें पर रंगोली बनाकर पृथ्वी बचाने, पेड़ लगाने, झीलों को बचाने, पानी बचाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि आलोक संस्थान के निदेशक और पर्यावरणविद् डाॅ. प्रदीप कुमावत थे। विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की अध्यक्ष डाॅ. रेखा सोनी, आलोक के प्रशासक प्रतीक कुमावत थे।
इस अवसर पर आलोक संस्थान के निदेशक और पर्यावरणविद् डॉ. प्रदीप कुमावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को बचाना है तो सर्वप्रथम जल को बचाना होगा, वृक्षों को काटने से रोकना होगा, बिजली को बचाना होगा, प्राकृतिक संसाधन बचेंगे तो ही हम बचेंगे। धरती दिन-दिन प्रदूषित होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि नकली संस्कृति बढ़ती जा रही है। असली जीवन समाप्त हो रहा है। प्राकृतिक संसाधनों को संतुलित करने की आवष्यकता है। छोटे-छोटे कार्यों को करते हुए पृथ्वी को बचाया जाने हेतु हम अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं। पॉलिथीन का विरोध करें। पर्यावरण संतुलन को समझने की आवश्यकता है। धरती माँ का सम्मान करना सीखें। सारे सुखों को प्रदान करने वाली इस धरती का सम्मान करें। हमें धरती को बचाने हेतु प्रयास करने ही चाहिये।
इस अवसर पर डॉ. कुमावत ने जल संरक्षण करने, बिजली बचाने, पाॅलिथीन का प्रयोग न करने, पेड़ उगाने, वर्षा जल संरक्षण करने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की अध्यक्ष डाॅ. रेखा सोनी ने कहा कि पृथ्वी को बचाना है तो सर्वप्रथम जल को बचाना होगा, वृक्षों को काटने से रोकना होगा, बिजली को बचाना होगा।
इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन आलोक स्कूल हिरण मगरी के उप प्राचार्य जयपाल सिंह रावत ने दिया।कार्यक्रम संचालन मनमोहन भटनागर ने किया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *