LOADING

Type to search

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा उदयपुर शहर इकाई की कार्यकारिणी घोषित

Local

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा उदयपुर शहर इकाई की कार्यकारिणी घोषित

Share

12 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया
उदयपुर, 22 अप्रैल:
मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान के उदयपुर शहर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इसकी पहली बैठक में सभी को सर्वसम्मत निर्णय एवं संविधान में प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत सक्रिय सदस्यों को उदयपुर शहर इकाई में नवीन दायित्व सौंपे गए हैं।
संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत के आदेशानुसार संस्थान के उदयपुर शहर अध्यक्ष डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान ने कार्यकारिणी घोषित की। चौहान ने बताया कि सभी मनोनयन वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष पूर्ण होने तक या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। सभी पदाधिकारी अवैतनिक एवं सम्मानित रूप से कार्य करेंगे तथा उनसे विधि, मर्यादा और संस्कार की पूर्ण पालन अपेक्षित है।
उदयपुर शहर अध्यक्ष डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान ने बताया कि कार्यकारिणी में मयूरध्वज सिंह चौहान को संगठन मंत्री, महेंद्र नाथ सिंह चौहान को सह संगठन मंत्री, गोवर्धन सिंह चौहान को खेल मंत्री, राजेंद्र सिंह चुण्डावत गोगाथला को सांस्कृतिक मंत्री, अरविंद सिंह चुण्डावत और उदय सिंह राणावत को  प्रचार मंत्री बनाया गया।
इसी प्रकार लक्ष्मण सिंह सुलावास, महिपाल सिंह छापरी, प्रीतम सिंह राणावत, भगवत सिंह खेड़ा, अंशुमान सिंह पीपलाज और नागेंद्र सिंह राजावत को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
अध्यक्ष डॉ. चौहान ने सभी नव-मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि “मेवाड़ की परंपरा महाराणा का मान सर्वोपरि है। सभी पदाधिकारी समाजहित, गौ-सेवा, संस्कृति-संरक्षण एवं युवा-जागरण हेतु सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्था का कार्यालय अब मीरा मेदपाट भवन, चित्रकूट नगर से संचालित होगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *