LOADING

Type to search

पीएम श्री विद्यालय काया में योग पूर्वाभ्यास, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Local

पीएम श्री विद्यालय काया में योग पूर्वाभ्यास, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Share

स्वास्थ्य चेतना अभियान के तहत 600 विद्यार्थियों ने योग, स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
काया, 23 अप्रैल : पीएम श्री विद्यालय काया में पीएम श्री यूथ एंड इको क्लब के तहत आयोजित स्वास्थ्य संचेतना अभियान में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के योगी अशोक जैन ने विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने “पहला सुख निरोगी काया” का महत्व बताते हुए प्रतिदिन योग करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में लगभग 600 विद्यार्थियों, अभिभावकों, मातृशक्ति और पूर्व छात्रों ने स्वदेशी अपनाने, नशामुक्ति, प्लास्टिक मुक्ति, ऊर्जा संरक्षण और सबको शिक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। संस्था प्रधान कृष्ण कांत शर्मा ने बताया कि वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम का गायन भी किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में योगाचार्य सुरेश पालीवाल द्वारा पक्षियों के लिए घोंसले और दाना पात्र वितरित किए जाएंगे तथा विद्यार्थियों द्वारा 51 परिंडे लगाए जाएंगे। इस दौरान बच्चों को जीव दया और पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी समझाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय, पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *