LOADING

Type to search

निवृत्ति कुमारी मेवाड़ के हाथों छठें शास्त्रीय नृत्य-संगीत महोत्सव का शुभारंभ आज

Local

निवृत्ति कुमारी मेवाड़ के हाथों छठें शास्त्रीय नृत्य-संगीत महोत्सव का शुभारंभ आज

Share

फेस्टिवल में आज शाम होगी देश-विदेश के कलाकारों की प्रस्तुतियां
उदयपुर, 25 अप्रैल:
कथक आश्रम उदयपुर ओर आल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन को ओर से झीलों की नगरी के अटल सभागार में आज रविवार से दो दिवसीय छठे अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव का भव्य आगाज होने जा रहा है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शाम 6 बजे पूर्व राजपरिवार सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़ के मुख्य आतिथ्य में होगा। दो दिवसीय फेस्टिवल के दौरान शास्त्रीय नृत्य की 8 विशिष्ट विभूतियों को ‘ताम्बावती नगरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
​कथक आश्रम के सचिव चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि फेस्टिवल को लेकर अटल सभागार में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विशेष प्रस्तुतियां देने वाले कलाकार उदयपुर पहुंच चुके हैं और शनिवार देर शाम तक कलाकारों ने अंतिम रिहर्सल कर मंच पर अपनी प्रस्तुतियों को निखारा।
​आईडा निदेशक रितेश बाबू और कथक आश्रम निदेशक चंद्रकला चौधरी ने जानकारी दी कि रविवार सुबह 8 बजे से ही विभिन्न शास्त्रीय विधाओं की नृत्य प्रतियोगिताएं प्रारंभ हो जाएंगी। शाम के मुख्य सत्र में अमृत सिन्हा (लखनऊ), शरण्या बिष्ट व रिचा गुप्ता (दिल्ली), राजश्री दास (बेंगलुरु), सृष्टि भसीन (जबलपुर), शिल्पा सिंह, सुमि अजय (बिलासपुर) और विनय तिवारी (दिल्ली) जैसे दिग्गज कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
​महोत्सव के पहले दिन दिल्ली के कलाकारों द्वारा उपकत्थक’, रायपुर के ग्रुप द्वारा शिव तांडव और कथक आश्रम की प्रियांशी एंड ग्रुप द्वारा ‘शिव वंदना’ सहित केरल की पारंपरिक कथकली की मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगी। इस दो दिवसीय महाकुंभ में भारत सहित दुबई, मलेशिया और थाईलैंड के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *