LOADING

Type to search

महाराणा सम्मानरक्षा महाबैठक में उमड़ा जनसैलाब

Local

महाराणा सम्मानरक्षा महाबैठक में उमड़ा जनसैलाब

Share

क्षत्रिय समाज ने एकजुट होकर महाराणा सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प
उदयपुर, 26 अप्रैल
: मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से चित्रकूट नगर स्थित मीरा मेदपाट भवन में आयोजित “महाराणा सम्मानरक्षा महाबैठक” में समाज की एकजुटता का सशक्त प्रदर्शन देखने को मिला। बैठक में 400 से अधिक गणमान्यजन, बुद्धिजीवी और युवाओं ने भाग लेकर महाराणा सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया।
बैठक में भूपाल नोबल्स विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा उच्च न्यायालय, जोधपुर में महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ को प्रतिवादी बनाए जाने के मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि मेवाड़ की अस्मिता और गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं, इसलिए उनके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अपने सदस्यों के साथ शीघ्र ही विद्या प्रचारिणी सभा कार्यालय पहुंचकर संस्थान के मूल उद्देश्य—समाज उत्थान और शिक्षा—को पुनः स्थापित करने का प्रयास करेगी।
बैठक में बालू सिंह कानावत, डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान, तेज सिंह बांसी, प्रताप सिंह तलावड़ा, चंद्रगुप्त सिंह चौहान सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *