LOADING

Type to search

जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ ने आयोजित किया जीव दया कार्यक्रम

Local

जैन सोशल ग्रुप ‘मेन’ ने आयोजित किया जीव दया कार्यक्रम

Share

परिंडे वितरित कर पशु-पक्षियों को दाना व चारा खिलाया
उदयपुर, 26 अप्रैल
: जैन सोशल ग्रुप, उदयपुर ‘मेन’ की ओर से रविवार को जीव दया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रुप सदस्यों ने परिंडों का वितरण कर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की तथा गायों, कबूतरों, मछलियों और बतखों को दाना-चारा खिलाया।
ग्रुप के मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 8 से 11 बजे तक विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य किए गए। ग्रुप अध्यक्ष के.एस. नलवाया ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए फतेहसागर पाल स्थित फिश वैक्यूम के पास शकुंतला पोरवाल एवं शंभू देवी चपलोत के सहयोग से 200 परिंडों का वितरण किया गया।
इसके बाद नरेंद्र कंठालिया के सहयोग से महाकालेश्वर गौशाला, अंबामाता में गायों को चारा और 30 किलो गुड़ खिलाया गया। साथ ही मंदिर परिसर और फतेहसागर पाल पर कबूतरों, मछलियों एवं बतखों को दाना डाला गया।
कार्यक्रम में रीजन के पूर्व चेयरमैन मोहन बोहरा, सचिव आशुतोष सिसोदिया, कोषाध्यक्ष श्यामलाल सिसोदिया, आर.सी. मेहता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जीवों के प्रति सेवा और संवेदना का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *