LOADING

Type to search

मार्बल कारोबारी के घर दिनदहाड़े चोरी, 25 मिनट में लाखों के जेवर-नकदी पार

Local

मार्बल कारोबारी के घर दिनदहाड़े चोरी, 25 मिनट में लाखों के जेवर-नकदी पार

Share

राजसमंद, 28 अप्रैल: राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर की पॉश कॉलोनी सुखाड़ियानगर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। मार्बल कारोबारी गोविंद पालीवाल के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बदमाश लाखों रुपए के जेवर और नकदी चुरा ले गए। परिवार इंदौर में शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। सोमवार रात लौटने पर मुख्य गेट और घर के ताले टूटे मिले। अंदर हर कमरे की अलमारियां टूटी हुई थीं और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर श्रीनाथजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। प्रारंभिक जांच में चोरी लाखों रुपए की बताई जा रही है।
पीड़ित गोविंद पालीवाल ने बताया कि परिवार दो-तीन दिन के लिए इंदौर गया हुआ था। वापस लौटने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के सभी कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी के लॉकर तोड़कर चोर सोने-चांदी के गहने और नकदी ले गए। अभी तक चोरी गए सामान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।
घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो चोर कैद हुए हैं। फुटेज के अनुसार दोनों सोमवार सुबह 11:24 बजे घर में घुसे और 11:49 बजे बाहर निकले। करीब 25 मिनट तक उन्होंने पूरे मकान की तलाशी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *