LOADING

Type to search

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्र का आयोजन

Local

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्र का आयोजन

Share

उदयपुर, 30 अप्रैल : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरुवार को जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया । इसमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर द्वितीय डॉ ओ पी रायपुरिया ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर प्रत्येक गुरुवार को टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाता है जिसमें गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए जाते है। आशा सहयोगिनीयो द्वारा सत्र से 1 दिन पूर्व ही अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सूचित कर दिया जाता है ताकि वह सब टीकाकरण सत्र पर पहुंच सके।
जिले में सभी चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की ड्यू डिस्ट तैयार कर ली जाती है।समय पर उन्हें सूचित किया जाता है ताकि वो इसका लाभ ले सकें।
साथ ही पोषण संबंधी जानकारियां दी जाती है। अगले टीकाकरण के लिए भी सूचित किया जाता है। आज खण्ड बड़गांव, भीण्डर, मावली, वल्लभनगर, गोगुंदा, सायरा और कुराबड़ में टीकाकरण किया गया

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *