LOADING

Type to search

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के नए कुलगुरु होंगे प्रो. सारंगदेवोत!

Local

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के नए कुलगुरु होंगे प्रो. सारंगदेवोत!

Share

राजभवन से औपचारिक घोषणा बाकी, लेकिन नाम पर लग चुकी मुहर;
उदयपुर, 30 अप्रैल:
मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के नए कुलगुरु के रूप में राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि राजभवन की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विश्वविद्यालय और शिक्षा जगत के विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि उनके नाम पर अंतिम मुहर लग चुकी है। इतना ही नहीं, कुलपति कार्यालय स्तर से उन्हें बधाई संदेश पहुंचने की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिससे उनकी नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है।
इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी, अब सिर्फ घोषणा शेष
राजभवन में कुलपति चयन के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चयन समिति द्वारा भेजे गए पैनल में शामिल नामों में प्रो. सारंगदेवोत को सबसे मजबूत दावेदार माना गया। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव, शैक्षणिक नेतृत्व और विश्वविद्यालय संचालन की दक्षता ने उन्हें अन्य उम्मीदवारों से आगे कर दिया है।
छह माह बाद मिलेगा स्थायी नेतृत्व
सुखाड़िया यूनिवर्सिटी पिछले करीब छह महीने से स्थायी कुलपति के बिना चल रही है। फिलहाल प्रो. बी.पी. सारस्वत अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। स्थायी कुलगुरु की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में लंबित प्रशासनिक फैसलों को गति मिलने की उम्मीद है। अब सबकी निगाहें राजभवन की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जो अगले कुछ दिनों में हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *