LOADING

Type to search

1 मई से शुरू होगी जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया

Local

1 मई से शुरू होगी जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया

Share

जिला कलक्टर ने नागरिकों से की अपील—‘घर बैठे करें स्व-गणना, विकास योजनाओं में बनें सहभागी’
उदयपुर, 30 अप्रैल।
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 1 मई से मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की स्व-गणना प्रक्रिया शुरू होगी। जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में आमजन से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुटाए गए आंकड़े सरकार की विकास योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों की नींव होते हैं, इसलिए हर नागरिक की सही जानकारी देना जिम्मेदारी है।
15 मई तक ऑनलाइन स्व-गणना का अवसर
कलक्टर ने बताया कि 1 से 15 मई तक नागरिक अधिकृत पोर्टल के माध्यम से घर बैठे स्व-गणना कर सकेंगे, जबकि 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और डेटा संग्रहण मोबाइल एप व वेब पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। परिवार का मुखिया 15 से 20 मिनट में परिवार संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेगा।
फर्जी लिंक से सावधान रहने की सलाह
जिला प्रशासन ने साइबर ठगी से बचने के लिए केवल अधिकृत पोर्टल के उपयोग की अपील की है। शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में विशेष शिविर आयोजित कर अधिकारियों-कर्मचारियों से स्व-गणना करवाई जाएगी, ताकि आमजन को भी प्रेरित किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *