बीसीआई का बेंगलुरु चैप्टर लॉन्च, पंकज गहलोत बने प्रेसीडेंट
Share
उदयपुर, 1 मई: भारत के तेजी से उभरते बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बीसीआई ने दक्षिण भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए बेंगलुरु में नया चैप्टर शुरू करने की घोषणा की है।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस चैप्टर का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों, स्टार्टअप्स और प्रोफेशनल्स को एक मजबूत नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु जैसे प्रमुख बिजनेस हब में बीसीआई की एंट्री से सहयोग, नवाचार और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर पंकज गहलोत को बेंगलुरु चैप्टर का प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। पंकज गहलोत फ्यूजनोवा पाथवे के फाउंडर एवं डायरेक्टर हैं और स्टूडेंट करियर काउंसलिंग व प्रोफेशनल कोचिंग के क्षेत्र में एक स्थापित नाम हैं। उनके पास 27 वर्षों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है और वे भारत, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर और मलेशिया में कार्य कर चुके हैं।
पंकज गहलोत सोशल साइंस में स्नातक हैं तथा University of Liverpool से एमबीए कर चुके हैं। इसके अलावा उनके पास सीसीए, सीसीसीआईएस, एनएलपी (मास्टर प्रैक्टिशनर), आईसीएफ-एसीसी, पीएमपी और आईटीआईएल जैसे कई अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड एग्जीक्यूटिव लीडरशिप प्रोग्राम और IMT Ghaziabad से पीजीपी भी किया है।
नियुक्ति पर पंकज गहलोत ने कहा कि बीसीआई बेंगलुरु चैप्टर के माध्यम से उद्यमियों और प्रोफेशनल्स के लिए ऐसा मंच तैयार किया जाएगा, जहां वे नेटवर्किंग के साथ अपने बिजनेस और करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। उन्होंने बेंगलुरु में एक मजबूत और सहयोगी बिजनेस कम्युनिटी बनाने का लक्ष्य भी व्यक्त किया।
