LOADING

Type to search

नियमित बैठक और सक्रिय बूथ से संगठन होगा मजबूत: सरदार पटेल मंडल बैठक

Local

नियमित बैठक और सक्रिय बूथ से संगठन होगा मजबूत: सरदार पटेल मंडल बैठक

Share

अनुशासन, भागीदारी और कार्यक्रमों की तैयारी पर कार्यकर्ताओं को दिए गए स्पष्ट निर्देश
उदयपुर, 3 मई:
भारतीय जनता पार्टी के सरदार पटेल मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक वार्ड 42 स्थित बूथ संख्या 9 पर आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए ठोस रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में नियमित बैठकों, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन और सक्रियता के साथ काम करें। उन्होंने नियमित बैठकों को संगठन की रीढ़ बताते हुए स्पष्ट किया कि लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं को हटाया जाएगा। साथ ही 12 मई को प्रस्तावित बड़े कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरू करने का आह्वान किया।
प्रदेश सदस्य प्रमोद सामर ने ‘मन की बात’ के बाद नियमित बैठक करने और बूथ स्तर पर अभियान चलाने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया ने संगठन संरचना के पालन और जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की।
बैठक में पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 60 से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ बैठक अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देकर संपन्न हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *