LOADING

Type to search

अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर गैलेक्सी एमराल्ड सोसाइटी में भव्य हवन

Local

अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर गैलेक्सी एमराल्ड सोसाइटी में भव्य हवन

Share

घर-घर यज्ञ अभियान के तहत श्रद्धा, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश
उदयपुर, 3 मई:
अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर गैलेक्सी एमराल्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी में आर्य समाज दिल्ली के “घर-घर यज्ञ” अभियान के अंतर्गत भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सोसाइटी के बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सोसाइटी अध्यक्ष अशोक जावेरिया द्वारा स्वागत संबोधन से हुई। सचिव डॉ. संदीप गर्ग ने हवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और समाज में सुख-शांति व सकारात्मकता का संचार होता है। उपाध्यक्ष दिनेश कुमावत ने इसे एक दिव्य और प्रेरणादायक आयोजन बताया।
यज्ञ का संचालन शास्त्री डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने मंत्रों और श्लोकों का सरल भाषा में अर्थ समझाते हुए हवन को भावपूर्ण बनाया, जिससे उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई।
कार्यक्रम संयोजक एवं कोषाध्यक्ष डॉ. विनय शाह ने आयोजन की व्यवस्थाओं का सफल संचालन करते हुए विश्वशांति में यज्ञ की भूमिका को रेखांकित किया। मंदिर समिति की सदस्य संगीता मंडावत ने भी आयोजन में सहयोग दिया।
अंत में सोसाइटी एवं मंदिर समिति ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के बाद स्नेहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया और एकता व सौहार्द का संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *