LOADING

Type to search

एक ही रात में तीन मकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

Local

एक ही रात में तीन मकानों के ताले टूटे, लाखों की चोरी

Share

36 तोला सोना और 2 लाख नकद पार, ग्रामीणों में दहशत; पुलिस जांच तेज
सलूंबर, 3 मई:
जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के शेषपुर कस्बे में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक सूने मकान से 36 तोला सोना, चांदी के आभूषण और करीब 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। एक ही रात में तीन मकानों के ताले टूटने से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मकान मालिक भवानी शंकर सरवार और उनकी पत्नी बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। इसके बाद अलमारियों और कबर्ड को तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया।
तीन स्थानों पर सेंधमारी की कोशिश
चोरों ने पास के दो अन्य मकानों को भी निशाना बनाया। हालांकि वहां से बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार वारदात से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *