LOADING

Type to search

सुपारी देकर सगे भाइयों पर हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

Local

सुपारी देकर सगे भाइयों पर हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

Share

मंदिर निर्माण सामग्री विवाद बना कारण, CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से खुलासा
राजसमंद, 3 मई:
जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र के आसोटिया गांव में सगे भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली विवाद के चलते आरोपियों ने सुपारी देकर इस हमले को अंजाम दिलवाया था।
घटना 3 अप्रैल की रात की है, जब भेरूलाल और रवि प्रजापत घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में भेरूलाल के पैर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उसकी हड्डी टूट गई, वहीं रवि को लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
मामूली विवाद बना साजिश की वजह
जांच में सामने आया कि मंदिर निर्माण सामग्री रास्ते में डालने को लेकर मुख्य आरोपी मनोज उर्फ गट्टा जावड़िया का पीड़ितों से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसने अन्य आरोपियों को सुपारी देकर हमला करवाया। पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *