LOADING

Type to search

हाईटेंशन ड्रामा: 33 केवी विद्युत पोल पर चढ़ा शराबी युवक

Local

हाईटेंशन ड्रामा: 33 केवी विद्युत पोल पर चढ़ा शराबी युवक

Share

समय रहते टला बड़ा हादसा, बिजली सप्लाई बंद कर सुरक्षित उतारा
पूर्व सांसद प्रत्याशी की समझाइश, 11 दिन की न्यायिक हिरासत
बांसवाड़ा, 3 मई:
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आकलेश्वर गांव में एक बेहद खतरनाक घटना सामने आई, जब एक युवक शराब के नशे में 33 केवी हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया। युवक पोल के शीर्ष पर जाकर बिजली के तारों के बेहद करीब बैठ गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका के चलते तुरंत प्रशासन और बिजली विभाग को सूचना दी गई।
तारों के पास बैठा युवक, ग्रामीणों में दहशत
जानकारी के अनुसार आकलेश्वर निवासी गौतम पुत्र रकमा नशे की हालत में अचानक पोल पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर तारों के पास बैठे देखकर ग्रामीणों की सांसें थम गईं। लोग लगातार उसे नीचे उतरने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन वह ऊपर ही बैठा रहा। इस दौरान घटना का वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
समझाइश और सूझबूझ से बची जान
सूचना मिलते ही पूर्व लोकसभा सांसद प्रत्याशी अरविंद सीता डामोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल बिजली विभाग से संपर्क कर सप्लाई बंद करवाई, जिससे करंट का खतरा टल गया। इसके बाद उन्होंने युवक से बातचीत कर उसे समझाया और काफी प्रयासों के बाद सुरक्षित नीचे उतरवाया गया। कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर एसडीएम के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 11 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *